कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

महिला हॉकी विश्व कप : भारत की पहली जीत

रोजारियो। अर्जेटीना में खेले जा रहे महिला हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम को आखिरकार पहली जीत नसीब हो ही गई। उसने रविवार को खेले गए अपने चौथे मुकाबले में जापान को 2-0 से पराजित किया। मध्यांतर तक भारतीय टीम 1-0 से आगे थी। भारत को चौथे प्रयास में जीत नसीब हुई है। उसे अपने पहले मैच में हॉलैंड के हाथों 1-7 से, दूसरे मुकाबले में आस्टे्रलिया के हाथों 3-6 से और तीसरे मुकाबले में जर्मनी के हाथों 1-4 से हार मिली थी। भारतीय टीम इस जीत के बावजूद खिताबी दौ़ड से बाहर हो चुकी है। उसे अपना अगला मैच न्यूजीलैंड के साथ सात सितंबर को खेलना है। यह उसका अंतिम मैच होगा। रविवार को खेले गए पूल-ए के अन्य मुकाबलों में हॉलैंड ने जर्मनी को 2-1 से हराया। मध्यांतर तक विजेता टीम 0-1 से पीछे चल रही थी। इसी दिन आस्टे्रलिया ने न्यूजीलैंड को 4-1 से हराया। मध्यांतर तक दोनौं टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं।
जापान पर मिली जीत ने भारतीय टीम को पूल-ए की तालिका में चौथे स्थान पर पहुंचा दिया है। उसके तीन अंक हैं जबकि हॉलैंड ने चार मैचों में जीत से 12 अंक जुटाए हैं। जर्मनी ने चार मैचों में तीन जीत के साथ नौ अंक अपने खाते में डाले हैं। आस्टे्रलिया की टीम भी नौ अंक हासिल कर चुकी है जबकि जापान और न्यूजीैलैंड के एक-एक अंक हैं। पूल-बी में अर्जेटीना 12 अंकों के साथ पहले और इंग्लैंड 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें