कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल: भारतीय पुरूषों ने जीता कांस्य

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में टेबल टेनिस की पुरूष टीम स्पर्धा में भारत ने नाइजीरिया को 3-0 से हराकर कांस्य पदक जीता है। भारतीय टीम को शुक्रवार रात इंग्लैंड से हार का सामना करना प़डा था। परंतु यमुना स्पोट्र्स कॉम्लेक्स में शनिवार को नाइजीरिया के खिलाफ भारतीय पुरूषों ने कोई चूक नहीं की। विश्व में 40वीं वरीयता वाले खिल़ाडी सारथ कमल ने अरूना आकिनादे को 11-7, 11-4, 11-3 से पराजित किया।
भारत के एक अन्य खिल़ाडी एंथनी अमलराज ने मंडे मेरोतुहान को 11-4, 11-7, 11-4 से मात दी। इसी के साथ तीसरे मुकाबले में अभिषेक रविचंद्रन ने सेउन आजेतुनमोबी को 14-16, 11-6, 11-8, 11-7 से हराया। जीत से उत्साहित भारतीय टीम के मुख्य कोच मैसिनो कांस्ताटिंनी ने आईएएनएस से कहा, ""हमें फाइनल में पहुंचने की उम्मीद थी लेकिन मैं कांस्य से भी खुश हूं।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें