भारत समाचार
भोपाल में ओनली वुमन पार्क

इसमें महिलाओं को सिर्फ तीन साल तक के बच्चों को ही ले जाने की अनुमति है। भोपाल नगर निगम की बागडोर संभालते ही महापौर कृष्णा गौर ने फिरदौस महिला उद्यान के जरिए महिलाओं को यह सौगात दी है। इसमें आकर्षक फिसल पटि्टयों के साथ ही मनभावन फव्वारे भी है। वैसे तो यह पार्क 70 के दशक में बना था, लेकिन अभी तक वह हर किसी के लिए हुआ करता था। अब इसे महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है।



















