कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल : उद्घाटन समारोह में दिखेगी संस्कृति की झलक

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय वस्त्र और हस्तकला की समृद्ध परंपरा से लोगों को परिचित कराया जाएगा। उद्घाटन समारोह के शुरूआती 10 मिनट में भारत की 5000 वर्ष पुरानी संस्कृति और कला का प्रदर्शन किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधि करने वाले कार्यक्रम "फैब्रिक ऑफ इंडिया सेगमेंट" समारोह के शुरआती दस मिनट में डिजाइनर मधु जैन और सुपरमाडल मिलिंद सोमण द्वारा तैयार किए गए "द ट्री ऑफ नॉलेज" को प्रदर्शित किया जाएगा। डिजाइनर मधु जैन ने बताया कि उद्घाटन समारोह के प्रारंभ में ही भारत की इस समृद्ध कला का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसे विश्व के करो़डों लोग देखेंगे। कला और हस्तशिल्प की इस भारतीय विरासत को विश्व समुदाय के समक्ष लाने का यह सबसे उपयुक्त समय है। इससे भारतीय बुनकरों की कला और हस्तशिल्प की कारीगरी से दुनिया के लोग परिचित होंगे। जैन के अनुसार यह कार्यक्रम भारत में लुप्त हो रही इस विरासत को लोगों के सामने लाएगा। साथ ही पुराने कप़डों पर बुने गए 25 पैनल की सहायता से 110 फुट ऊंचे और 40 इंच चौ़डे वृक्ष के तने का निर्माण किया जाएगा। इस अद्भुत कार्यक्रम को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रिमंडल और विश्व भर से आए उच्चा पदाधिकारियों की उपस्थिति में पेश किया जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें