कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दबंग के पास है भरपूर मसाला

निर्माता: ढिलिन मेहता, अरबाज खान
निर्देशक: अभिनव कश्यप
संगीत: साजिद-वाजिद, ललित पंडित
कलाकार: सलमान खान, अरबाज खान, सोनू सूद, विनोद खन्ना, सोनाक्षी सिन्हा, डिम्पल कपाडिया, महेश मांजरेकर, ओम पुरी, टीनू आनंद

निर्देशक अभिनव कश्यप ने अपनी फिल्म दबंग में वो सारे मसाले डाले है जिसकी वजह से फिल्म चटपटी और स्वादिष्ट बन गई है। जिसे तीखा पसंद है उसके लिए एक्शन है, जो मीठा खाता है उसके लिए रोमांटिक सींस और रूमानियत भरा संगीत है, और जो चटपटे का नोश फरमाते हंै उनके लिए मजेदार आईटम सांग है। कहने का मतलब यह हैै कि दबंग ने हर किसी का ख्याल रखा है, इस फिल्म को देखने के बाद कोई यह नहीं कहेगा कि वो रोमांस देखने गया तो उसे रोमांस नहीं मिला, और कोई एक्शन देखने गया तो उसे एक्शन नहीं मिला। अभिनव कश्यप ने कमाल का निर्देशन किया और पूरी तौर पर मनोरंजक फिल्म बनाई है।

कहानी: फिल्म दबंग की कहानी है चुलबुल पांडे (सलमान खान) की जो लालगुर्ज (उत्तर प्रदेश) में रहता है। वह किसी से नहीं डरता और भष्ट्र पुलिस आफिसर है। बचपन से ही उसकी जिंदगी में उतार-चढाव आते रहे है इसलिए उसके मन में कडवाहट है। जब वह छोटा था तब उसके पिता चल बसे। उसकी मां नैनी (डिम्पल कपाडिया) ने प्रजापति पांडे (विनोद खन्ना) से दूसरी शाद कर ली। इसके बाद उसके सौतेले भाई माखनचंद (अरबाज खान) का जन्म हुआ। चुलबुल को अपने सौतले पिता और भाई से कोई लगाव नही है, लेकिन अपनी मां के लिए उसके दिल में खास जगह है। मां की मौत के बाद उसने सौतले पिता और भाई से संबंध तोड लिए। चुलबुल की जिंदगी में राजो (सोनाक्षी सिन्हा) के आते ही उसमें बदलाव आने लगता है। वह जिंदगी के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाने की कोशिश करता है। उसे परिवार का महत्व समझ में आने लगता है। छेडी सिंह (सोनू सूद) के इरादे ठीक नहीं है। अपने नापाक इरादों को पूरा करने के लिए वह दोनों सौतेले भाईयों को एक-दूसरे के खिलाफ खडा कर देता है। चुलबुल के लिए माखन मुश्किलें पैदा करता है, लेकिन जब उसे समझ में आता है कि छेडी सिंह उसे मोहरा बनाकर स्वार्थ पूरा कर रहा है तो वह चुलबुल की तरफ हाथ बढाता है।   बात अभिनय की करें तो पूरी फिल्म सलमान खान की है, उसका देसी रॉबिन हुड स्टाइल हर किसी का दिल जीत लेगा। जिस तरह तेरे नाम के राधे मोहन को लोग आज भी नहीं भूले है उसी तरह दबंग चुलबुल पांडे को भी लोग नहीं भूल पाएंगे। डिंपल कपाडिया, विनोद खन्ना, अनुपम खेर, अरबाज खान, सोनूद सूद और सोनाक्षी सिन्हा ने भी अभिनय में कोई कसर नहीं छोडी। फिल्म में सोनाक्षी बेहद सुंदर और आत्मविश्वासी लगी है, उनका अभिनय बताता है कि अगर उन्हें मौका मिला तो वो बॉलीवुड में एक मुकाम बना सकती है। सोनाक्षी ने और निर्देशकों के लिए संभावनाएं जगाई है। पूरी फिल्म सलमान बेस्ड है बावजूद इसके सोनाक्षी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। दबंग के म्यूजिक की बात की जाए तो इसका देसीपन इसकी खासियत है। फिल्म का म्यूजिक कम्पोज किया है साजिद वाजिद ने। मलाइका का सेक्सी आइटम नंबर मुन्नी बदनाम हुई .. भी ललित द्वारा कंपोज किया गया एक बेहतरीन गाना है। फिल्म में कास्टिंग परफेक्ट है और सभी कलाकार अपने किरदारों में फिट बैठते है। फिल्म में खासतौर पर सलमान द्वारा बोले गए डायलॉग दर्शकों को तालियां और सीटियां बजाने पर मजबूर कर देते है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें