लंदन। ब्रिटेन के स्टार फुटबालर डेविड बेकहम और अमेरिकी महिला शेरी शाबानी के कथित संबंधों से जु़डा एक और तथ्य सामने आया है। शेरी ने खुद स्वीकार किया है कि वह और बेकहम अक्सर संपर्क में रहते थे लेकिन ऎसा सिर्फ पेशेवर वजहों से था।
ब्रिटेन के समाचार पत्र "न्यूज ऑफ द वल्र्ड" के अनुसार शेरी और बेकहम ने एक दूसरे को कई बार ई-मेल और एसएमएस भेजे। शेरी ने अपनी एक दोस्त को बताया कि बेकहम उनके संपर्क में रहते थे लेकिन दोनों पेशेवर चीजों पर बात करते थे। शेरी लास एंजेलिस की ज्यूलरी डिजाइनर हैं। शेरी के पति ने उन पर बेहकम के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है। इस स्टाइलिश फुटबाल खिल़ाडी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
इससे पहले भी न्यूयार्क की एक यौनकर्मी ने दावा किया था कि बेकहम ने एक अमेरिकी होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे और इसके बदले में पैसे भी दिए थे। यह खबर एक पत्रिका में प्रकाशित हुई थी। बाद में इस दावे को निराधार बताया गया। शेरी और उनके पति कैम्बिज शाबानी के बीच तलाक का मामला इन दिनों में अदालत में हैं। शेरी के 42 वर्षीय पति ने अदालत में दावा किया है कि उसकी पत्नी के बेकहम के साथ नाजायज ताल्लुकात थे। 33 साल की शेरी दो बच्चों की मां हैं। महत्वूपर्ण बात है कि इस महिला और बेकहम के बच्चो एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। उधर, बेकहम के एक दोस्त ने इन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया । मित्र का कहना है, ""यह सब बकवास है। डेविड को इन बातों के बारे में अब पता चला है। ये आरोप असत्य हैं। शेरी के पति के दावों में कोई दम नहीं है, वह अदालत में सिर्फ खुद को सही साबित करना चाहते हैं।""
भारत समाचार
शेरी के पति ने बेहकम पर अवैध संबंध का आरोप लगाया





















