कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

डेविस कप: पहले एकल मुकाबले में बेलुची से भि़डेंगे बोपन्ना

चेन्नइ। अमेरिकी ओपन का युगल फाइनल खेलने वाले देश के अग्रणी टेनिस खिल़ाडी रोहन बोपन्ना इस सप्ताहांत शुरू हो रहे डेविस कप वल्र्ड ग्रुप प्ले-ऑफ मुकाबले में ब्राजील के खिल़ाडी थॉमस बेलुची के साथ पहला एकल मुकाबला खेलेंगे। डेविस कप के लिए गुरूवार को ड्रॉ निकाला गया।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि ने दोनों टीमों के खिलाç़डयों की मौजूदगी में ड्रॉ निकाला। बेलुची ब्राजील के सर्वोच्चा और विश्व के 27वें वरीयता प्राप्त खिल़ाडी हैं। दूसरी ओर, बोपन्ना विश्व के 452वीं वरीयता प्राप्त एकल खिल़ाडी हैं। शुक्रवार को होने वाले पहले मुकाबले में बोपन्ना युगल मुकाबलों में अपनी सफलता को एकल में तब्दील करने का प्रयास करेंगे। भारत के लिए दूसरा एकल मुकाबला खेलने की जिम्मेदारी सोमदेव देवबर्मन की दी गई है। सोमदेव देश के सर्वोच्चा वरीयता प्राप्त एकल खिल़ाडी हैं। उनका सामना रिकार्डो मेलो से होगा। मेलो विश्व के 75वें वरीयता प्राप्त खिल़ाडी हैं। शनिवार को खेले जाने वाले युगल मुकाबलों में लिएंडर पेस और महेश भूपति जो़डीदार के रूप में उतरेंगे। इस जो़डी का सामना ब्रूनो सोआरेस और मेलो की जो़डी से होगा। इसके बाद रविवार को उलट एकल मुकाबले खेले जाएंगे। सोमदेव जहां बेलुची का सामना करेंगे वहीं बोपन्ना को मेलो की चुनौती तो़डनी होगी। इस मुकाबले की विजेता टीम को विश्व ग्रुप में खेलने का अधिकार मिलेगा जबकि हारने वाली टीम अपनी क्षेत्रीय ग्रुप में ही रह जाएगी। उसे अगले वर्ष वल्र्ड ग्रुप के लिए सिरे से प्रयास करना होगा।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें