कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अगस्त में टोयोटा की बिक्री 26 प्रतिशत बढ़ी

नई दिल्ली। ऑटोमोबाइल्स कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) की बिक्री अगस्त महीने में 26 प्रतिशत बढ़कर 6,361 वाहन हो गई है जबकि पिछले साल के इसी महीने में कंपनी ने 5,045 वाहन बेचे थे।

कंपनी के मुताबिक उसकी बिक्री में यह तेजी कोरोला के डीजल मॉडल और फाच्र्यूनर के प्रति अच्छी प्रतिक्रिया के चलते आई है। कंपनी के उप कार्यकारी निदेशक (विपणन) संदीप सिंह ने कहा, ""जुलाई अंत में बाजार में उतारा गया कोरोला का डीजल वर्जन हमारी उम्मीदों पर खरा उतारा है और इसकी लांचिंग से अब तक हमें 2,000 ऑर्डर मिल चुके हैं।"" फाच्र्यूनर को भारत में एक साल पूरा होने पर कंपनी ने इसका भी एक नया वर्जन बाजार में उतारा था। जनवरी से अगस्त तक कंपनी की बिक्री में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 62 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें