कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जम्मू एवं कश्मीर में आतंकी ने किया समर्पण

जम्मू। हिज्बुल मुजाहिद्दीन के एक आतंकवादी ने बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में सेना के समक्ष समर्पण कर सामान्य जीवन जीने का संकल्प लिया।

सेना ने एक बयान में कहा है कि चार महीने पहले आतंकवादी बने ताज मोहम्मद ने राजौरी जिले के थाना मंडी इलाके में आत्मसमर्पण कर दिया। मोहम्मद ने हथियार चलाने और हथगोला फेंकने का प्रशिक्षण लिया था। बयान में कहा गया है कि उसने एक एके-47, एक मैग्जीन और एके-47 राइफल की 30 चक्र गोलियां सौंपी। रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी बयान में यहां कहा गया है कि ताज मोहम्मद ने शपथ लिया है कि वह कभी भी आतंकवाद की ओर दोबारा नहीं लौटेगा। बयान में कहा गया है, ""उसने सामान्य जिंदगी जीने का संकल्प लिया है।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें