जयपुर। नागौर के ग्राम खींवसर में 5 मेगावाट क्षमता की परियोजना स्थापित की जा रही है जिससे रिलायंस इंडस्ट्रीज सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन करेगा। जो 15 अगस्त तक विद्युत उत्पादन शुरू कर देगी। यह परियोजना प्रदेश में निजी क्षेत्र की पहली सबसे ब़डी सौर ऊर्जा परियोजना होगी।
भारत सरकार के नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय सौर ऊर्जा परियोजनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पिछले साल जनवरी में उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना पिछले साल जनवरी में उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना (जीबीआई) शुरू की थी। योजना के अंतर्गत राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम ने रिलायंस इंडस्ट्रीज और पार सोलर को पांच पांच मेगावट की सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान की थी। पार सोलर जोधपुर की ओसिया तहसील के ग्राम धूंधिया में परियोजना स्थापित कर रही है।
प्रदेश की डिस्कॉम कंपनियां इन परियोजनाओं से बनने वाली बिजली दस साल तक 15.78 रूपए प्रति यूनिट की दर से खरीदेंगी, इसमें 11.33 से 10.97 रूपए प्रति यूनिट अनुदान केंद्र सरकार की भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण (इरेडा)प्रदान करेगा, जबकि 4.45 से 4.81 रूपए प्रति यूनिट डिस्कॉम वहन करेगा। रिलायन्स इंडस्ट्रीज की स्थापित परियोजना में 80 करो़ड का निजी निवेश होगा। इससे हर साल करीब 90 लाख यूनिट विद्युत उत्पादन होगा।
भारत समाचार
80 करो़ड का निवेश रिलायंस बनाएगी सौर ऊर्जा से बिजली





















