भारत समाचार
राष्टमंडल खेलों का उद्घाटन समारोह भव्य होगा

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर सीपीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों से बैठक के बाद खेल मंत्री ने कहा कि उच्चा तकनीक वाला यह स्टेडियम भारत के अलावा जर्मनी, अमेरीका और स्विट्जरलैड के इंजीनियर मिलकर बना रहे है। उन्होने बताया कि इस स्टेडियम का मुख्य काम छत बिछना शेष रह गया है इसकी छत में इस्तेमाल होने वाले विशेष सामग्री मैक्सिको से मंगाई जा चुकी है। गिल ने कहा कि इंजीनियरों ने उनकी बात हुई है क्योंकि उनको भी अपनी जिम्मेदारी का अहसास है।
उनको मालूम है कि निर्धारित समय में देरी का क्या मतलब होगा। गिल ने कहा कि खुद प्रधानमंत्री ने कल थाईलैड में आश्वासन दिया है कि अगले साल 3 से 14 अक्टूबर से दिल्ली में होने वाले खेल अपने आप में अभूतपूर्व होंगे। हालांकि कुछ योजनाओ का कार्य देरी से चल रही है लेकिन हम खेल सफलतापूर्वक आयोजित कराने में कामयाब होंगे। स्वीस बैटन के लिए लंदन रवाना होने से पूर्व खेल मंत्री ने कहा कि ये खेल देश का गौरव है और इनको सफल बनाना हम सबका दायित्व है।




















