देहरादून। उत्तराखण्ड में देहरादून पुलिस ने बुधवार को लाखों रूपये कीमत के हाथी दातों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस पक़डे गए लोगों के मार्फत उनके गिरोह का पता लगाने में जुटी हुई है। देहरादून जिले के ऋषिकेष थाना क्षेत्र में पुलिस ने लाखों रूपये कीमत के तीन किलोग्राम हाथी दांत बरामद किए। इस सिलसिले में गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम श्रवण कुमार और अवधेश हैं। उनके पास से तीन फुट आठ इंच लंबा हाथी दांत बरामद हुआ है।
पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर दोनों युवकों को बहराज रोड से गिरफ्तार किया। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जी. एस. मर्तोलिया ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है तथा दोनों की फोनकॉल का ब्योरा खंगाल रही है, ताकि पता चल सके कि इनके संबंध किन तस्कर गिरोहों से हैं।
भारत समाचार
देहरादून में लाखों की कीमत के हाथी दांत बरामद





















