कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

शूटिंग के दौरान घायल नहीं हुए थे डेप

लंदन। अभिनेता जॉनी डेप "पाइरेट्स ऑफ द कैरिबियन" की चौथी क़डी की शूटिंग के दौरान घायल नहीं हुए थे बल्कि उनके चेहरे पर जो निशान थे वह मेकअप था। डेप के एक प्रवक्ता ने यह खुलासा किया है। जब डेप लंदन में रात के समय बाहर निकले थे तो उनकी कुछ तस्वीरें ली गई थीं। जब ये तस्वीरें जारी हुईं तो उनके चेहरे पर निशान देखने के बाद यह अफवाह फैल गई थी कि वह शूटिंग के दौरान घायल हुए हैं। > डेप के प्रवक्ता रॉबिन बॉम ने उन्हें चोट लगने की खबरों को नकार दिया है। उनका कहना है कि डेप "पाइरेट्स ऑफ कैरीबियन: ऑन स्ट्रेंजर टाइड्स" के मेकअप में थे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें