कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सच्चा देशभक्त है सलमान का परिवार: बाल ठाकरे

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के 26/11 को हुए आतंकी हमले पर दिए गए बयान पर भले ही लोग उन्हें माफ करने के मूड में नहीं है, लेकिन शिवसेना चीफ बाल ठाकरे ने उन्हें माफ कर दिया है। हालांकि सलमान ने देश के लोगों से अपने बयान पर माफी मांग ली है।
सामना के संपादकीय में शिवसेना चीफ ने लिखा है कि सलमान पर गुस्सा करना ठीक नहीं बल्कि उनका परिवार सच्चा देशभक्त है। ठाकरे ने कहा, सलमान के खिलाफ गुस्सा करने की कोई वजह नहीं है। उनका परिवार राष्ट्रवादी और सच्चे मायनों में देशभक्त है। देशभर में विवाद के बाद सलमान ने माफी मांग ली है । उन्हें अहसास हुआ होगा कि गुस्सा अमीर लोगों में नहीं, बल्कि आम लोगों में है। ठाकरे ने कहा, यह अच्छी बात है सलमान शाहरूख की तरह जिद्दी नहीं है। ज्ञात हो कि फरवरी माह में आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाडियों के शामिल किए जाने के मुद्दे पर शाहरूख ने अपना समर्थन दिया था और इस बात को लेकर विवाद होने पर उन्होंने माफी मांग ली थी। विवाद के कारण उनकी फिल्म माई नेम इज खान के प्रदर्शन का विरोध भी किया गया था।  
सलमान ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में यह कहकर विवाद ख़डा कर दिया था कि 26/11 के मुंबई आतंकी हमले से संबद्ध मामले को इसलिए भी तूल मिला क्योंकि इसमें कुलीनों को निशाना बनाया गया था। इसे ज्यादा तूल इसलिए दिया गया था क्योंकि इसमें कुलीन वर्ग को निशाना बनाया गया था और इस हमले में पाकिस्तानी सरकार का हाथ नहीं था। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी ट्रेनों और कस्बों पर हमले हुए हैं लेकिन उनकी ऎसी चर्चा नहीं हुई। सलमान ने कहा कि हर किसी ने इस हमले के बारे में चर्चा की क्योंकि इसमें ताज और ओबेराय होटल को निशाना बनाया गया था। यह आतंकी हमला इसलिए हुआ क्योंकि हमारा सुरक्षातंत्र नाकाम रहा था।
सलमान ने कहा, हर कोई जानता है कि इस हमले के पीछे पाकिस्तानी सरकार का हाथ नहीं था और यह एक आतंकी हमला था। हमारा सुरक्षातंत्र नाकाम रहा था। इससे पहले भी हमारे यहां कई बार हमले हो चुके हैं और वे सब पाकिस्तान की तरफ से नहीं किये गये थे।
उधर सलमान के पिता पटकथा लेखक सलीम खान ने बेटे का बचाव करते हुए कहा है, सलमान राजनीतिक नहीं है और उन्हें बातें साफ करनी नहीं आती।
अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी सलमान का समर्थन में सोशल नेटवर्किग साइट टि्वटर पर लिखा है, चिंता मत करो, लोग आपको नीचे खींचना चाहते है क्योंकि वे आपसे जलते है। मैं पूरी तरह आपके साथ हूं। बहुत सारा प्यार।
अभिनेता अनुपम खेर ने भी सलमान का साथ दिया है, उन्होंने भी टि्वटर पर लिखा, मैं सलमान से मिला और उन्हें उनकी फिल्म दबंग की सफलता के लिए बधाई दी। मुझे नहीं लगता कि जो उन्होंने कहा, उसका मतलब वह था जो निकाला जा रहा है।>

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें