कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

धोनी ने बिपाशा को भीड से बचाया

सूरत। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक कार्यक्रम में भाग लेने सूरत पहुंची थी। लेकिन वहां आयोजकों की बदइंतजामी की वजह से उन्हें भारी मुश्किलों का सामना करना पडा।
बिपाशा को देखने और छूने के लिए उनके प्रशंसकों में होड लग गई। किसी ने यह ख्याल नहीं किया कि इससे बिपाशा को कितनी परेशानी होगी। वहां मौजूद लोग उनसे बदतमीजी पर उतर आए। दरअसल धोनी और बिपाशा सूरत में एक होटल का उद्घाटन करने पहुचे थे। धोनी और बिपाशा होटल पहुंचते ही प्रशंसकों की भीड से इस कदर घिर गए कि उनका आगे बढना मुश्किल हो गया। कोई मोबाइलसे फोटो खींच रहा था तो कोई ऑटोग्राफ के लिए हाथ बढा रहा था। बिपाशा के एक प्रशंसक ने तो उनकी आंख पर चोट भी पहुंचा दी। उनकी पलक से हल्का-सा खून भी आ गया। बाद में बिपाशा ने धोनी से मदद मांगी और धोनी ने बिपाशा को सही सलामत भीड से बाहर निकाला।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें