कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एसबीआई का मुनाफा 25 प्रतिशत बढ़ा

मुंबई। भारतीय स्टेट बैंक का शुद्ध मुनाफा 30 जून को समाप्त तिमाही में पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 25 प्रतिशत बढ़कर 2,914.2 करो़ड रूपये हो गया है। बैंक के मुनाफे में अनुमान से ज्यादा वृद्धि के चलते बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर सर्वकालिक उच्चा स्तर पर पहुंच गया है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,330.37 करो़ड रूपये था। इस तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 45.36 प्रतिशत बढ़कर 7,304 करो़ड रूपये हो गई है। पिछले साल की इसी तिमाही में यह आय 5,024.9 करो़ड रूपये थी। बैंक की कुल आय आलोच्य तिमाही में 4.97 प्रतिशत बढ़कर 22,142.08 करो़ड रूपये हो गई जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक की कुल आय 21,041.51 करो़ड रूपये थी। इस तिमाही में बैंक की गैर निष्पादन संपत्तियां पिछले साल के 1.55 प्रतिशत की तुलना में 1.7 प्रतिशत रही हैं। बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर दिन के कारोबार में एसबीआई का शेयर 5.70 प्रतिशत बढ़कर अब तक के सर्वोच्चा स्तर 2,752.05 रूपये पर पहुंच गया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें