कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दिग्विजय ने सिब्बल को नसीहत दी

जबलपुर। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल द्वारा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के प्रवेश परीक्षाओं में प्रस्तावित सुधारों की घोषणा के एक दिन बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मंत्रालय को उच्च शिक्षा की बजाए स्कूली सिस्टम को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
हाल ही में नक्सली मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम को आडे़ हाथों लेने वाले दिग्विजय ने कहा, ""मंत्रालय के लिए वक्त की जरूरत यह है कि वह उच्चा शिक्षा पर जोर देने की जगह स्कूली शिक्षा पर अपना अत्यधिक ध्यान केंद्रित करे।"" उन्होंने कहा, ""मुझे मानव संसाधन विकास मंत्रालय पर पूरा भरोसा है कि इसे गंभीरता से लेंगे।"" उल्लेखनीय है कि सिब्बल ने शुक्रवार को कहा था कि आईआईटी में सुधार के लिए जो प्रस्तावित योजनाएं हैं उनमें विदेशी छात्रों, अध्यापकों की भर्ती के साथ चिकित्सा शिक्षा और प्रवेश परीक्षा की नई पद्धति शामिल है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें