कोच्चि। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा बाजार में हो रही उथल पुथल को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा, ज्यादा देशों के साथ व्यापार का माध्यम डालर होने के कारण यह देश के विदेशी मुद्रा भंडार का मुख्य हिस्सा बना रहेगा। आरबीआई के उपगर्वनर के.सी. चक्रवर्ती ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा, यूरो भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा नहीं है। देश के विदेशी मुद्रा भंडार में डॉलर का महत्वपूर्ण स्थान बना रहेगा क्योंकि 90 प्रतिशत विदेशी व्यापार डॉलर के संदर्भ में होता है। उन्होंने कहा कि आरबीआई मुद्रा प्रबंधन कर रहा है और यह बहस का हिस्सा नहीं है।
भारत समाचार
डालर रहेगा विदेशी मुद्रा भंडार का मुख्य हिस्सा: आरबीआई





















