कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा समारोह शुरू

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा समारोह बुधवार को धूमधाम के साथ शुरू हो गया। राज्य के इस सबसे ब़डे धार्मिक पर्व में श्रद्धालु देवी दुर्गा के स्वागत के लिए तैयार हैं। पांच दिवसीय दुर्गा पूजा उत्सव षष्ठी से शुरू होता है और दशहरा को समाप्त होता है। इस दौरान राज्यभर में ब़डे-ब़डे पूजा पंडाल लगाए जाते हैं जहां देवी दुर्गा और उनके चार बच्चाों की सुसç”ात मूर्तियों की समारोहों के बीच पूजा-अर्चना की जाती है।

पंडालों में भारी संख्या में भी़ड पहुंचती है। कोलकाता पुलिस के मुताबिक इस साल 3,000 से ज्यादा स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। राजधानी कोलकाता पूरी तरह से उत्सव के माहौल में डूबी हुई है और देशभर से सैक़डों लोग इस सांस्कृतिक-धार्मिक समारोह का हिस्सा बनने के लिए यहां पहुंचे हैं। इस अवसर पर परिजन और दोस्त इकट्ठे होते हैं। दुर्गा पूजा के सामुदायिक आयोजन के अलावा ब़डी संख्या में परिवार अपने-अपने घरों में देवी दुर्गा की पूजा करते हैं। कुछ परिवारों में तो पीढि़यों से यह पूजा की जाती रही है। यहां सजाई जाने वाली ज्यादातर मूर्तियां कुमारतुली के कारीगरों ने बनाई हैं। देवी दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ 17 अक्टूबर को दुर्गा पूजा का समापन होगा।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें