कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सचिन तेंदुलकर बने क्रिकेटर ऑफ द ईयर

बेंगलुरू। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को वर्ष 2010 के लिए पुरस्कारों की घोषणा कर दी। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट के आस्कर कहे जाने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद पुरस्कारों में पहली बार क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया, जबकि वह पीपुल्स च्वाइस अवार्ड के लिए भी चुने गए। सचिन पहले भी इस पुरस्कार के लिए नामांकित हुए थे, लेकिन यह पुरस्कार उन्हें नहीं मिल पाया था।
सचिन ने यहां आयोजित एक भव्य समारोह में पुरस्कार ग्रहण करने के बाद कहा, कभी नहीं होने से देरी से होना अच्छा। मुझे अपने क्रिकेट करियर के 21वें साल में यह खिताब मिल रहा है। लिहाजा, यह काफी अद्भूत है। मैं इस पुरस्कार के लिए कडी मेहनत कर रहा था। 15 नवंबर 1989 को 16 साल की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ अपने करिअर का आगाज करने वाले सचिन एलजी पीपुल्स च्वाइस अवार्ड के भी विजेता रहे। सचिन ने कहा, अच्छा खेलना एक चुनौती होता है जिसे आप स्वीकार करते है और प्रदर्शन करने के लिए कडी मेहनत करते है।
भारत के सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिल़ाडी के रूप में चुने गए हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका के अब्राहम डिविलियर्स को एकदिवसीय क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया है।
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज बे्रंडन मैकलम को ट्वेंटी-20 के सर्वश्रेष्ठ खिल़ाडी का पुरस्कार मिला है। मैकलम ने इस साल फरवरी में क्राइस्टचर्च में आस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 116 रन बनाए थे। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टेवन फिन को इस साल के सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए खिल़ाडी के रूप में चुना गया है। आईसीसी की टेस्ट टीम का कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को बनाया गया है।
सहवाग के अलावा कुमार संगाकारा, ग्रेम स्वान, सचिन तेंदुलकर, हाशिम अमला, साइमन कटीच, डेल स्टेन, जैक कालिस और डॉग बालिंगर इस टीम के अन्य सदस्य हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें