मुम्बई। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने बुधवार को कहा कि जनता के सशक्तीकरण के लिए शिक्षा सबसे ताकतवर साधन है। इसके साथ ही पाटील ने स्कूलों व अध्यापकों का आह्वान किया कि वे अपने विद्यार्थियों में उच्चा नैतिकता और संस्कृति के मूल्यों का प्रसार करें। दक्षिण मुम्बई में स्थित प्रतिष्ठित कैथेड्रल एवं जॉन कॉन्नन स्कूल की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर पाटील ने कहा कि शिक्षा के बगैर मनुष्य, दिगसूचक यंत्र विहीन जहाज की तरह है, जिसे पता नहीं होता कि वह कहां ख़डा है।
पाटील ने कहा, ""एक प्रभावी शिक्षा प्रणाली वह है जो युवकों को जीवन की अर्थपूर्ण यात्रा के लिए तैयार करती है।"" पाटील ने कहा, ""स्कूली शिक्षा की मजबूत प्रणाली में देश के विकास की अधिक संभावना होती है। इसलिए स्कूलों के लिए यह बहुत आवश्यक है कि वे अच्छी शिक्षा दें और विद्यार्थियों को इस लिहाज से तैयार करें ताकि वे अनुशासन, ईमानदारी और अपने काम को समर्पण के साथ करने के अर्थ को समझे।""
भारत समाचार
सशक्तीकरण के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण : पाटील





















