कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सीआरपीएफ जवान की गोलीबारी में 2 साथियों की मौत

पटना। बिहार के रोहतास जिले के बड्डी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के बीच हुई कहासुनी के बाद एक जवान ने गोलीबारी कर दी जिससे उसके दो साथियों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार रामपुर चोर गांव में सीआरपीएफ के जवान चुनाव के मद्देनजर ठहराए गए थेदो जवान किसी बात को लेकर उलझ गए। इसके बाद जवान राहुल राज सिंह ने गोलीबारी कर दी जिससे दो जवानों की मौत हो गई। मारे गए जवानों में एक असिस्टेंट कमांडेंट और एक जवान है। रोहतास के पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने कहा कि गोली चलाने वाले जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें