कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

"सितम्बर में देश में रोजगार बढ़े"

नई दिल्ली। देश में सितम्बर में रोजगारों में वृद्धि दर्ज की गई है। ऑनलाइन करियर और रोजगार सेवा प्रदाता कम्पनी मॉन्स्टर इंडिया ने गुरूवार को यह बात कही। कम्पनी ने कहा कि सितम्बर में 13 प्रमुख शहरों में से 12 में रोजगारों में वृद्धि हुई है। बेंगलुरू को छो़डकर बाकी सभी शहरों में रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

मॉन्स्टर ने कहा कि सितम्बर में रोजगार सूचकांक में पांच अंक (चार प्रतिशत) की वृद्धि हुई है। अगस्त में यह सूचकांक 123 अंक के स्तर पर था। कुल 27 उद्योगों पर किए गए इस अध्ययन में 21 उद्योगों में पिछले महीने के मुकाबले रोजगार के अवसर बढ़े हैं। कम्पनी के कार्यकारी निदेशक (भारत, मध्य पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया प्रमुख) संजय मोदी ने कहा, ""देश के आर्थिक विकास के साथ साथ रोजगार सूचकांक में वृद्धि हुई है। सूचना प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, निर्माण और इस्पात उद्योग में रोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई है।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें