मुंबई। बुधवार व धनतेरस के शुभ संयोग को लेकर व्यापारियों को इस बार पिछले साल की तुलना में 25 फीसदी अधिक बिक्री की उम्मीद है। बाजार के जानकारों के अनुसार, इस धनतेरस पर करीब 315 करोड का व्यापार होगा धनतेरस के शुभ अवसर पर आभूषण की बिक्री 10 से 15 फीसदी तक बढने की संभावना भी जताई जा रही है। धनतेरस सोना और चांदी खरीदने के लिए शुभ अवसर माना जाता है। पिछले साल धनतेरस के दौरान देश भर में आभूषणों की कुल बिक्री एक लाख 12,000 करोड रूपए की थी। सोने की कीमत 15 अक्टूबर को 20,120 रूपए प्रति दस ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद घटने लगी है, जिससे ग्राहक दुकानों की और आकर्षित हो रहे है। धनवंतरि जयंति के अवसर पर लोग वैद्य भगवान धनवंतरि की पूजा करेंगे। जबकि शाम को घरों के बाहर एक दीपक जलाया जाएगा।
भारत समाचार
धनतेरस पर आज आभूषणों की बिक्री बढने की उम्मीद





















