कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मुठभे़ड के बाद 2 गिरफ्तार

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रविवार देर रात पुलिस ने मुठभे़ड के दौरान 15 आपराधिक मामलों में वांछित एक अपराधी को उसके साथी सहित गिरफ्तार कर लिया। जिले के घोरावल थाना क्षेत्र में बेलन नदी के पुल पर पुलिस ने कुख्यात अपराधी लुकमान अंसारी (30) को उसके सहयोगी राजेंद्र पटेल (34) के साथ गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पुलिस ने दो पिस्तौल और भारी संख्या में कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक अंसारी अपने सहयोगी के साथ शहर में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहा था तभी गुप्त सूचना के आधार दबिश दी गई और इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग हुई। इस दौरान लुकमान और पटेल को गिरफ्तार किया गया। सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक पी.पी.सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि अंसारी हत्या, अपहरण और हत्या के प्रयास जैसे करीब 15 आपराधिक मामलाें में वांछित चल रहा था। मिर्जापुर निवासी अंसारी के गिरफ्तार सहयोगी राजेंद्र पटेल पर भी करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें