नई दिल्ली। यहां तालकटोरा स्टेडियम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की बैठक में प्रणव मुखर्जी ने सीधे तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर आंतकी गतिविधियों में शामिल का आरोप लगा डाला, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष ने इशारों में निशाना साधा। प्रणव ने कहा कि जांच में आरएसएस का असली चेहरा सामने आ गया है। मगर इस अधिवेशन में सोनिया सहित किसी भी नेता ने भ्रष्टाचार एक शब्द भी नहीं बोला।
अपने भाषण में सोनिया ने न तो आदर्श सोसाइटी घोटाले का जिक्र किया और न ही राष्ट्रमंडल खेल घोटाले का। उम्मीद यह की जा रही थी कि सोनिया इस मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखेगी, लेकिन उन्होंने चुप्पी साध ली। राष्ट्रीय अधिवेशन में आदर्श सोसाइटी घोटाले में फंसें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलम़ाडी मौजूद थे। सोनिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सादगी और संयम बरतने की सीख दी।
सोनिया महंगाई का मुद्दा जरूर उठाया। उन्होंने महंगाई पर चिंता जाहिर करते हुए राज्य सरकारों को अडे हाथों लिया। उन्होंने कहा कि महंगाई पर काबू पाने की जिम्मेदारी राज्य सरकारों की भी है। राज्य सरकारों से कालाबाजारियों पर नकेल कसने के लिए भी कहा। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राज्य सरकारों पर दबाव डालना चाहिए।
भारत समाचार
प्रणव का आरोप, संघ आतंकी गतिविधियों में लिप्त





















