लंदन। भारत की राजधानी दिल्ली में डेंगू के डर के बावजूद इंग्लैड ने आज कहा कि वह अगले महीने आयोजित होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अपने 371 खिलाडियों का दल भेजेगा।
इंग्लैड के राष्ट्रमंडल खेल मिशन के प्रमुख क्रेग हंटर ने खिलाडियों से बात की और उन्हें तीन से 14 अक्टूबर तक होने जा रहे खेलों के दौरान लंबी आस्तीन के कपडे पहनने के लिए कहा। उन्होंने खिलाडियों को मच्छरों से बचाव केलिए मॉस्क्वीटो रेपलेट स्प्रे भी वितरित किए।





















