भारत समाचार
अंडर-19 विश्वकप - श्रीलंका ने कनाडा को 142 रनों रौदा

इससे पहले कनाडा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। टीम के दोनों ओपनरों एम जयसुंदर (43) तथा अदिरा ब्रेगर ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोडे। इसके बाद रन बनाने की जिम्मेदारी राजपकसे ने अपने कंधों पर ली। उन्होंने 85 गेंद का सामना करते हुए चार चौकों की मदद से 68 रन बनाये। पारी के अंतिम ओवरों के दौरान अक्शू फर्नाडो ने 25 गेंदों पर पांच चौको की मदद से तेज तर्रार 43 रन बनाये। कनाडा की और से एच पटेल ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।




















