कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

इंग्लैंड के एशेज जीतने की प्रबल संभावना : सचिन

लंदन। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का मानना है कि वर्तमान की इंग्लैंड क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया के मुकाबले संतुलित है और उसके एशेज श्रृंखला जीतने की अधिक उम्मीदें हैं। तेंदुलकर ने विश्वास व्यक्त किया है कि इंग्लैंड टीम के आस्ट्रेलिया में श्रृंखला जीतने का यह सुनहरा मौका है।
उन्होंने कहा कि बाएं हाथ के बल्लेबाज इयॉन मोर्गन महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। समाचार पत्र "द गार्जियन" सचिन के हवाले से लिखता है, "" मेरे मुताबिक इंग्लैंड के जीतने की अधिक संभावना है। कुछ हद तक मैं उनके साथ हूं। एशेज श्रृंखला में मोर्गन के अलावा ग्रीम स्वाम भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।""
तेंदुलकर ने मोर्गन की बल्लेबाजी के बारे में कहा कि वह एक मजबूत बल्लेबाज हैं। वह अपनी पारी को संतुलित रखते हैं। वह अच्छे टेस्ट खिल़ाडी बन सकते हैं। इंग्लैंड टीम के अन्य खिलाç़डयों के बारे में तेंदुलकर कहते हैं कि अनुभवी एंड्रयू स्ट्रॉस, पॉल कोलिंगवुड व केविन पीटरसन से टीम संतुलित है।
पीटरसन इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। सचिन का कहना है कि आस्ट्रेलियाई टीम से मैथ्यू हेडेन, जस्टिन लैंगर, एडम गिलक्रिस्ट, ग्लैन मैक्ग्राथ व शेन वॉर्न के जाने से टीम को बहुत ब़डा नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया के पास अभी भी विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी पोंटिंग के इर्द-गिर्द घूमती है। तेंदुलकर ने कहा कि अगर आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी पर लगाम लगाना हो तो पोंटिंग का विकेट महत्वपूर्ण है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें