कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

स्पेक्ट्रम नीलामी से 55000 करो़ड रूपये की आय की उम्मीद: राजा

नई दिल्ली। सरकार को तीसरी पीढ़ी (3जी) के टेलीकॉम सेवाओं और ब्रॉडबैंड के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी से 55,000 करो़ड रूपये की आय होने की उम्मीद है।
संचार मंत्री ए. राजा ने मंगलवार को कहा कि 3जी टेलीकॉम सेवाओं के लिए चल रही मौजूदा नीलामी प्रक्रिया से उन्हें 40,000 करो़ड रूपये की राजस्व प्राप्ति का अनुमान है। उन्होंने कहा, ""3जी नीलामी में राजस्व का आंक़डा 40,000 करो़ड रूपये तक पहुंच जाएगा, 3जी और ब्राडबैंड दोनों के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी से प्राप्त कुल राजस्व 50,000-55,000 करो़ड रूपये तक पहुंच सकता है।"" इससे पहले उन्होंने कहा था कि सरकार को इस नीलामी से 45,000 करो़ड रूपये के राजस्व की उम्मीद है।
सोमवार को 3जी नीलामी का 82वां दौर खत्म होने पर देशव्यापी लाइसेंस का दाम बढ़कर 8,382.48 करो़ड रूपये पर पहुंच गया है। यह दाम सरकार द्वारा तय 3,500 करो़ड रूपये से 139.5 फीसदी ज्यादा है। 3जी सेवाओं के लिए देश में भौगोलिक स्थिति के आधार पर बांटे गए सभी 22 सर्किलों में तीन से चार कंपनियों को लाइसेंस का प्रावधान किया गया है। सरकार पहले ही भारत संचार निगम लिमिटेड और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड को लाइसेंस दे चुकी है, इन कंपनियों को उतनी फीस चुकानी होगी जितनी नीलामी के बाद निजी कंपनियों द्वारा बोली लगाई जाएगी। इन दोनों कंपनियों की रकम को जो़डने पर सरकार को कम से कम 33,894.62 करो़ड रूपये के राजस्व की प्राप्ति हो जाएगी। भारती एयरटेल, रिलायंस कम्युनिकेशन, वोडाफोन एस्सार, आइडिया सेल्युलर, टाटा टेलीसर्विसेज, एयरसेल और एस टेल, वीडियोकॉन टेलीकम्युनिकेशन समेत कुल नौ कंपनिया इस नीलामी में भाग ले रही हैं।
राजा ने कहा, ""2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी जहां आम आदमी के लिए थी, वहीं 3जी स्पैक्ट्रम ऎसे लोगों के उपयोग में आएगा जो मूल्य-वर्धित सेवाएं पाना चाहते हैं। इसलिए इस नीलीमी से इतना ज्यादा राजस्व आश्चर्यजनक नहीं है।"" उन्होंने कहा, ""2जी और 3जी नीलामी से मिले राजस्व की तुलना करना "मूर्खतापूर्ण" है, हम पीडीएस के चावल और बासमती चावल के दाम की तुलना नहीं कर सकते।""

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें