नई दिल्ली। दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त के रूप में बी.के. गुप्ता ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। गुप्ता ने वाई. एस. डडवाल की जगह ली है।
उन्होंने देश के सबसे ब़डे पुलिस बलों में से एक दिल्ली पुलिस में "नई कार्यशैली" का आ±वान किया। डडवाल सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे जो नेपाल और भूटान से लगी सीमा की रक्षा करता है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1975 बैच के अरूणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश कैडर के अधिकारी गुप्ता इससे पहले तिह़ाड जेल के महानिदेशक थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान गुप्ता ने कहा, ""पुलिस की पुरानी अवधारणा समाप्त हो चुकी है, नए मैत्री पुलिस की जरूरत है। पुलिस को आम आदमी की समस्याओं को समझना चाहिए और उनके साथ सहानुभूति के साथ पेश आना चाहिए।"" नए आयुक्त ने कहा कि आतंकवाद विरोधी प्रकोष्ठ और अपराध शाखा जैसे विशिष्ठ विभागों में फेर-बदल किया जाएगा और इन विभागों में बेहतरीन अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। " अपराध शाखा के 2003-04 में संयुक्त आयुक्त रहे गुप्ता ने रिकॉर्ड मात्रा में मादक पदार्थ को जब्त कर चर्चा बटोरी थी।





















