कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आंखों की रोशनी जाने के मामले में प्रकरण दर्ज

भोपाल। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में आंखों के आपरेशन के बाद 30 लोगों की रोशनी चले जाने के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने प्रकरण दर्ज कर सभी पक्षों से प्रतिवेदन पेश करने के निर्देश जारी किए हैं।
मालूम हो कि जनजातीय बाहुल्य जिले मंडला में योगीराज हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर अस्पताल ने 10 सितम्बर से 16 सितम्बर के बीच 113 लोगों के नि:शुल्क नेत्र आपरेशन किए थे। इनमें से 30 लोगों ने रोशनी चली जाने की शिकायत दर्ज कराई है। इस चिकित्सकीय लापरवाही को राज्य मानवाधिकार आयोग ने गंभीरता से लेते हुए प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस मामले से जु़डे तमाम पक्षों से प्रतिवेदन भी मंगाए हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें