कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अमेरिकी ओपन: जोकोविक ने फेडरर का सपना तो़डा

न्यूयार्क। सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने विश्व के दूसरे वरीयता प्राप्त पुरूष टेनिस स्टार स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को वर्ष के चौथे और आखिरी ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के एकल मुकाबलों के सेमीफाइनल में पराजित कर फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में उनका मुकाबला राफेल नडाल से होगा। तीसरे वरीयता प्राप्त जोकोविक ने पांच सेटों तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में फेडरर को 5-7,6-1, 5-7, 6-2, 7-5 से पराजित किया और छठी बार अमेरिकी ओपन का खिताब अपने नाम करने के फेडरर के सपने को चकनाचूर कर दिया। इस हार के साथ ही अपने करियर के 17वें ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए प्रयासरत फेडरर लगातार सातवीं बार फाइनल में जगह बनाने से भी चूक गए। पांच बार अमेरिकी ओपन का खिताब जीत चुके फेडरर ने बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्वीडन के रोबिन सोल्डरलिंग को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 और 7-5 से पराजित किया था। ज्ञात हो कि तीसरी बार अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे जोकोविक वर्ष 2007 में फाइनल मुकाबले में फेडरर से हार गए थे।
जीत के बाद जोकोविक ने कहा, ""मैं अपनी आंखें बंद को दम लगाकर मार रहा था। यदि निशाने पर रहा तो ठीक है नहीं फेडरर के हाथों एक और हार होनी थी लेकिन मैं भाग्यशाली था कि सबकुछ ठीक रहा और मुझे अंक मिलते रहे।"" उन्होंने कहा, ""मैं कोशिश करूंगा कि फाइनल में राफेल को क़डी टक्कर दूं। वह बहुत शानदार खेल रहे हैं। आज की तारीख में वह नम्बर एक खिल़ाडी हें। मैं उन्हें क़डी चुनौती देने की कोशिश करूंगा।"" इससे पहले खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में नडाल ने रूस के मिखाइल युझनी को 6-2, 6-3, 6-4 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें