लंदन। वैज्ञानिकों ने एक ऎसा सॉफ्टवेयर तैयार किया जो आपके चेहरे की विशेषताओं को शीघ्र पकड लेगा और बता देगा कि आप कौन है। मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा 20 साल तक की गई खोज का परिणाम माना जा रहा है कि यह अपनी गति और सटीक नतीजों के कारण बेजोड है।
इसकी मदद से चेहरे की पहचान के द्वारा इंटरनेट पर फोन से लागू करने की संभावना बन सकेगी और पासवर्ड बताने की अनिवार्यता समाप्त हो सकेगी। परियोजना के शीर्ष शोधकर्ता डॉ. फिल ट्रीसेडर्न ने कहा कि मोबाइल में लगने वाले मौजूदा फेस ट्रेकर केवल अनुमानित स्थिति और चेहरे का परिणाम बताता है। हमारा मॉडल तुरंत काम करता है तथा आंख, नाक, मुंह और जबडे के आकार जैसी पहचान के आधार पर सटीक ढंग से पहचान कर लेता है। यह सॉफ्टवेयर किसी भी ऎसे अत्याधुनिक विशेषताओं वाले फोन में लग सकता है, जिसमें कैमरा हो।
भारत समाचार
चेहरे को पहचान सकेगा मोबाइल





















