कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राजनीति से जु़डें युवा : राहुल गांधी

पुणे। कांग्रेस पार्टी के महासचिव राहुल गांधी ने मंगलवार को दिन भर के महाराष्ट्र के दौरे के दौरान युवाओं से राजनीति से जु़डने का आह्वान किया।
गांधी ने औरंगाबाद, अंकोला विभिन्न उम्र के युवकों व विद्यार्थियों के साथ मुलाकात की और बातचीत की। मुलाकात करने वालों में हाई स्कूल से कॉलेज और चिकित्सा और प्रबंधन के परास्त्रातक स्तर के विद्यार्थियों से मुलाकात की। इस बहुप्रतीक्षित आयोजन के लिए 20 श्ौक्षणिक संस्थानों के लगभग 1,200 विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था और विशेष पास वितरित किए गए थे। अधिकांश विद्यार्थियों के अनुसार गांधी ने उन्हें निराश नहीं किया। पर्टी के एक अधिकारी ने कहा कि तीनों आयोजन स्थलों पर जिन-जिन मुद्दों को उन्होंने स्पर्श किया उनमें राजनीति, शिक्षा, कृषि और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे शामिल थे। युवाओं से राजनीति से जु़डने का आह्वान करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि युवकों को आगे आना चाहिए और राजनीति में हिस्सा लेना चाहिए। गांधी ने कहा, ""अच्छे लोगों को राजनीति से जु़डना चाहिए। वह कई सारे राजनीतिक बदलावों को लाने में और भ्रष्टाचार समाप्त करने में मदद कर सकते हैं।""

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें