कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

फेनेल ने कहा, खेलगांव में हुआ सुधार

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल संघ के प्रमुख माइक फेनेल ने शुक्रवार को खेलगांव का दौरा करने के बाद कहा कि वहां पर "अच्छी प्रगति" हुई है।

गंदगी और साफ-सफाई को लेकर हुई आलोचना के बाद फेनेल ने खेलगांव का दौरा करने का निर्णय लिया था। खेलगांव में गंदगी को देखते कई देशों ने अपनी टीम की रवानगी टाल दी थी और कई खिलाç़डयों ने दिल्ली आने से इंकार दिया था। खेलगांव का दौरा करने के बाद फेनेल ने एक बयान में कहा, ""यह अच्छा है कि मैं दिल्ली में हूं, पिछली रात मेरे सीईओ ने जैसी स्थिति बताई उसके मुताबिक खेलगांव में काफी प्रगति हुई है।"" खेलगांव के दौरे के वक्त उनके साथ राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी, महासचिव रणधीर सिंह और राष्ट्रमंडल खेल संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइक हूपर थे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें