कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हॉलैंड के फिल्मकार की नाद योग पर फिल्म

वृंदावन (उत्तर प्रदेश)। हॉलैंड में रहने वाले भारतीय मूल के फिल्मकार ऋषि चमन ने डच और अंग्रेजी भाषाओं में "नाद योग" पर एक टेलीफिल्म बनाई है। चमन इससे पहले "बॉलीवुड ब्लूज" फिल्म बना चुके हैं। वह कहते हैं कि उनकी यह नई फिल्म स्वस्थ रहने की तकनीक का एक आधुनिक, आध्यात्मिक और संगीतमय संस्करण है। "नाद योगा- द सीक्रेट ऑफ साउंड" नाम से बनी 28 मिनट अवधि की यह फिल्म डच हिंदू ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क ओएचएम पर प्रसारित होगी।
बत्तीस वर्षीय चमन ने कहा, ""इस फिल्म को देखना प्रासंगिक होगा क्योंकि यह आपको बताएगी कि किस तरह पूर्व की एक प्राचीन परम्परा पश्चिम में अपनाई जा रही है। फिल्म के केंद्र में आचार्य टी. जैमिनी हैं जो उनके दो छात्रों को नाद योग सिखाते हैं।"" चमन इस फिल्म की शूटिंग के लिए यहां आए थे। उन्होंने बताया कि जर्मनी के टॉमस मेसेनहीमर उनके पास अपने काम के तनावों से छुटकारा पाने के लिए आने वाले लोगों का ध्वनि मसाज के रूप में नाद योग से ही इलाज करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां भी मानसिक शांति के लिए ध्वनि का इस्तेमाल किया जाता है।
चमन इससे पहले "लक्ष्मी कॉलिंग लिंग", "सपने" और "इच" जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं और सोनू निगम, आशा भोंसले, अमिताभ बच्चान व अभिषेक बच्चन जैसे कलाकारों पर वृत्तचित्र बना चुके हैं। वह दिल्ली में रहने वाली अनुपमा जैन के साथ टेलीफिल्म "नाद योगा" बना रहे हैं।
अनुपमा ने आचार्य त्रिगुणातीत जैमिनी को इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए मनाया था। जैमिनी नाद योग के विशेषज्ञ हैं। यह अनुपमा के निर्माण में बनी पहली फिल्म है। जैमिनी सितार वादक हैं और अलीगढ़ के मंगल्यातन विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के प्रमुख हैं। नाद योग में उनकी उपलब्धियों से सभी वाकिफ हैं।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें