कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मलेशियन एयरलाइन की नजर भारत और चीन के बाजार पर

क्वोलालम्पुर। मलेशियन एयरलाइन ने अपने विस्तार कार्यक्रम में भारत और चीन के बाजार में सबसे महत्वपूर्ण स्थान पर रखा है।
एशिया के कई देशों की अर्थव्यवस्था अमेरिका और यूरोपीय अर्थव्यवस्थाओं से तेज रफ्तार से बढ रही है। इसे देखते हुए एयरलाइन की निगाह पडोसी देशों और आस्ट्रेलिया के बाजार पर भी टिकी हुई है। पिछले साल करीब छह लाख यात्रियों ने मलेशिया की यात्रा की।
एयरलाइन के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी तेगकु दातुक अजमिल जेहरूद्दीन ने हालांकि एयरलाइन को सस्ते एयरलाइन में बदलने की संभावना से इनकार किया है।
बोइंग कमर्शियल एयरप्लेन में बाजार विश्वेषण विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक माइकल एल वार्नर ने कहा कि अगले बीस सालों तक अंतरराष्ट्रीय यात्रियों और विमान माल दुलाई में सलाना पांच फीसदी से अधिक तेज बढोत्तरी होने वाली है। अकेले दक्षिण पूर्व एशिया में ही यात्रियों के संख्या में सलाना सात फीसदी की रफ्तार में बढोतरी होने वाली है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें