नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों से पहले रविवार को दिल्ली में विदेशी नागरिकों पर फायरिंग की घटना से दिल्ली के लोगों में सनसनी फैल गई। रविवार को दोपहर करीब 11.15 मिनट पर जामा मस्जिद के पास बाइक सवार दो युवकों ने बस से उतरते हुए ताइवान के नागरिकों पर अंधाधुंध गोलियां दाग दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जामा मस्जिद के गेट नंबर तीन के पास दो युवक काले रंग की बाइक पर आए। दोनों युवकों ने हेलमेट पहने हुए थे और रेनकोट भी पहन रखे थे। उन्होनें बस से उतरते हुए विदेशी नागरिकों पर अंधाधुंध गोलियों के 8-10 राउंड फायर किए। फायरिंग में ताइवान के दो नागरिक घायल हो गए। उस बस में 6 विदेशी नागरिक बैठे हुए थे। अचानक हुए इस इमले से इलाके में सनसनी फैल गई। फायरिंग में ताइवानी युवको के पेट और सिर में गोली लगी। घायलों को उपचार के लिए जयनारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जहां वारदात हुई उससे 100 मीटर दूरी पर पुलिस थाना है। युवक फायरिंग कर फरार हो गए। घटना के थोडी देर बाद थाने के पास एक बिजली के ट्रांसफार्मर के नीचे खडी एक कार में अचानक बलास्ट हो गया। बलास्ट से इलाके मे दहशत और ज्यादा फैल गई। हांलांकि बलास्ट में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। बलास्ट हुई कार में पुलिस को प्रेशर कुकर और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं मिली है।
पुलिस का मानना है कि बलास्ट पुलिस की जांच को< गुमराह करने के लिए किया गया था। पुलिस को घटना स्थल से 9 एमएम के 4 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस का मानना है कि गोली कार्बाइन से चलाई गई है। फायरिंग की घटना के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
भारत समाचार
फायरिंग से दहली दिल्ली, हाई अलर्ट घोषित





















