नई दिल्ली, 11 सितंबर। जुलाई में औद्योगिक विकास दर 6.8 प्रतिशत रही है, जबकि पिछले साल जुलाई में यह 6.4 प्रतिशत रही थी। हालांकि जून के मुकाबले इस आंकडे में कुछ कमी जरूर है। जून के 8.2 प्रतिशत की ग्रोथ के मुकाबले जुलाई में विकास दर घटी है। लेकिन ये आंकडा एनालिस्ट की उम्मीद से काफी बेहतर है। जुलाई महीने में विकास दर में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ में कुछ खास फर्क नही पडा है, और वो 6.8 प्रतिशत के पास ही है, लेकिन माइनिंग सेक्टर में साल दर साल बढत देखने को मिली, जो काफी शानदार है। माइनिंग उत्पादन 9.9 प्रतिशत रहा, जबकि पिछले साल जुलाई में यह 2.8 प्रतिशत था। सिर्फ कैपिटल गुड्स सेक्टर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और इसकी विकास दर 2 प्रतिशत रही, जबकि पिछले साल जुलाई में यह 17.9 प्रतिशत रही थी। जुलाई में 17 में से 15 इंडस्ट्री गु्रप में पॉजिटिव ग्रोथ देखने को मिला। पिछले साल सितंबर से मंदी की छाया के बाद यह लगातार दूसरा महीना है जब इंडस्ट्री का प्रदर्शन बेहतर रहा है।