कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अहिंसा का मार्ग अपनाएं : पाटील

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की पूर्वसंध्या पर शुक्रवार को देश की जनता से कहा कि वे शांति के पक्षधर बापू के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलें।

एक बयान में उन्होंने कहा, ""गांधी जयंती के उपलक्ष्य में हम सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लें और शांति, सहनशीलता, सौहार्द को बढ़ावा देने एवं राष्ट्र की प्रगति के लिए कार्य करने की दिशा में स्वयं को समर्पित करें।"" उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष दो अक्टूबर को गांधी जयंती मनाया जाता है। पाटील ने कहा, ""गांधी जी ने हमें भय से मुक्ति पाने, सत्य के महत्व को समझने और गरीबी उन्मूलन, अशिक्षा तथा भेदभाव मिटाने के लिए संकल्पबद्ध होने की सीख दी।"" राष्ट्रपति ने कहा कि गांधी जी ने जब आजादी पाने के लिए लाखों लोगों में एकता की भावना पैदा की तब, उनके पास प्रेरणा के सिवा कुछ नहीं था। उन्होंने कहा, ""आइए, हम राष्ट्रपिता के जीवन, उनके कार्य और उनके संदेशों पर अमल करने के लिए स्वयं को समर्पित करें।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें