नई दिल्ली। ज़ाडे की फसलों की ताजा आवक से देश की वार्षिक खाद्य महंगाई की दर 24 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में गिरकर 16.04 प्रतिशत हो गई। इससे पिछले सप्ताह में यह दर 16.61 प्रतिशत थी। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा गुरूवार को जारी आधिकारिक आंक़डों के अनुसार थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर समीक्षाधीन सप्ताह में खाद्य वस्तुओं के सूचकांक में 0.1 प्रतिशत की गिरावट आई है। गैर-खाद्य वस्तुओं और ईधन के सूचकांक में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। वार्षिक आधार पर समीक्षाधीन सप्ताह में दालों, दूध और अनाजों की कीमतों में वृद्धि हुई जबकि आलू, प्याज और सब्जियों की कीमतों में गिरावट हुई। ईधन, फाइबर और तिलहन जैसी गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतें पिछले वर्ष के स्तर से अधिक हैं। कुछ आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में पिछले 52 सप्ताह के दौरान आया उतार-चढ़ाव निमAलिखित है :
दालें : 30.58 प्रतिशत
दूध : 21.12 प्रतिशत
फल : 14.49 प्रतिशत
चावल : 8.28 प्रतिशत
अनाज : 7.67 प्रतिशत
आलू : (-) 32.14 प्रतिशत
प्याज : (-) 25.8 प्रतिशत
सब्जियां : (-) 5.69 प्रतिशत(
एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग ने एक सर्वेक्षण में कहा कि भारत में वर्ष 2010-11 की वार्षिक मुद्रास्फीति की दर 7.5 प्रतिशत के करीब रहेगी।





















