नई दिल्ली। इस महीने की पांच तारीख को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान खाद्य मुद्रास्फीति की दर मामूली गिरकर 16.12 फीसदी हो गई जो इससे पूर्व के सप्ताह के दौरान 16.55 फीसदी थी। मुद्रास्फीति की दर में आई मामूली गिरावट के बावजूद दूध, दाल और कुछ अन्य वस्तुओं की कीमतें 52 सप्ताह पूर्व की तुलना में अब भी काफी अधिक है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से गुरूवार को जारी आंक़डों के मुताबिक समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान खाद्य वस्तुओं के उप सूचकांक में 1.1 फीसदी की गिरावट आई है। प्राथमिक वस्तुओं का सूचकांक हालांकि 16.86 के उच्चा स्तर पर अब भी बना हुआ है जबकि गैर खाद्य वस्तुओं का उप सूचकांक 18.25 के अपेक्षाकृत उच्चा स्तर पर बना हुआ है।
पिछले 52 सप्ताहों की तुलना में खाद्य वस्तुओं की कीमतों में आया बदलाव निम्न है- खाद्यान्न : 5.41 फीसदी चावल : 6.67 फीसदी गेहूं : 3.97 फीसदी दाल : 34.40 फीसदी सब्जी : (-) 1.03 फीसदी आलू : (-) 34.96 फीसदी प्याज : (-) 17.84 फीसदी फल : (-)13.67 फीसदी दूध : 21.12 फीसदी योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने बुधवार को कहा था कि पिछले वित्त वर्ष के आधार प्रभाव के कारण खाद्य मुद्रास्फीति की दर अगले कुछ सप्ताहों के दौरान बढ़ सकती है, लेकिन स्थिति नियंत्रित होते ही इसमें गिरावट आएगी।
भारत समाचार
खाद्य महंगाई दर में मामूली कमी





















