कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाकर किया चुनाव बहिष्कार का ऎलान

पटना। नक्सलियों ने बिहार के मुंगेर तथा जमुई जिलों के कई क्षेत्रों में पोस्टर चिपकाकर राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने की घोषणा की है तथा प्रत्याशियों को भी जनसंपर्क नहीं करने की चेतावनी दी है।

पुलिस के अनुसार ख़डगपुर, गंगटामो़ड तथा भीमबांध के वनक्षेत्रों में शुक्रवार देर रात कई स्थानों पर पोस्टर चिपकाकर मतदान के बहिष्कार की घोषणा की गई है। पोस्टरों में प्रत्याशियों को भी चेतावनी दी गई है कि अगर वे प्रचार करने आयेंगे तो उनके वाहनों को जला दिया जायेगा तथा उन्हें भी नुकसान पहुंचाया जायेगा। इधर, ख़डगपुर अनुमंडल के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सभी स्थान पर चिपके पोस्टरों को उख़ाडकर जब्त कर लिया है। इसके बाद प्रत्याशियों ओर मतदाताओं में दहशत है। उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक छह चरणों में चुनाव होगा।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें