कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दो साल का होगा विदेश सचिव का कार्यकाल

नई दिल्ली। सरकार ने गृह सचिव, कैबिनेट सचिव, खुफिया प्रमुखों जैसे देश के प्रमुख राजनयिक पदों का कार्यकाल दो साल निर्धारित करने का फैसला किया है और विदेश सचिव निरूपमा राव को सेवा विस्तार मिलने की संभावना है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सरकार ने सिद्धांत रूप से विदेश सचिव का कार्यकाल भी इन शीर्ष पदों के अनुसार निर्धारित करने का फैसला किया है जो सुरक्षा मुद्दों से जुडे होते हैं। निरूपमा राव इस साल दिसंबर में सेवानिवृत्त होने वाली थीं और उन्हें अगले साल जुलाई तक के लिए सेवा विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने शिवशंकर मेनन का स्थान लिया था जिन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें