कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

विप्रो के शुद्ध लाभ में 19 प्रतिशत की वृद्धि

मुंबई। देश की तीसरी सबसे बडी आईटी कंपनी विप्रो लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2009-10 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के दौरान 11.62 अरब रूपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया हैं। भारतीय लेखा मानक के अनुसार विप्रो के शुद्ध लाभ में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई हैं। कंपनी ने मंगलवार को दूसरी तिमाही में 69.17 अरब रूपए के राजस्व की घोषणा की, जो पिछले वर्ष से छह प्रतिशत अधिक हैं। आईटी सेवाओं से कंपनी को होने वाली आमदनी ठीक पिछली तिमाही से 3.2 प्रतिशत बढ़ कर 106.52 करोड डॉलर हो गई हैं।
हालांकि यह पिछले कारोबारी साल की दूसरी तिमाही से 4 प्रतिशत कम हैं। आईटी सेवाओं का पीबीआईटी साल-दर-साल 19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,187 करोड रूपये पर हैं। अगली तिमाही यानी अक्टूबर-दिसंबर 2009 के लिए कंपनी ने आईटी सेवाओं से अपनी आमदनी 109.2 करोड डॉलर से 111.3 करोड डालर के बीच रहने का अनुमान सामने रखा हैं।
इस तरह कंपनी अगली तिमाही में इस कारोबार में 2.5 से 4.5 तक की तिमाही-दर-तिमाही बढ़ोतरी की उम्मीद कर रही हैं। कंपनी ने बीती तिमाही में आईटी सेवाओं के क्षेत्र में 37 नये ग्राहक बनाये है। आईटी उत्पादों के कारोबार में साल-दर-साल कंपनी की तिमाही आमदनी में 18 प्रतिशत और पीबीआईटी में 39 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई हैं। व्रिपो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने इन नतीजों पर अपनी टिप्पणी में कहा कि मांग की स्थिति सुधरने के चलते हम कारोबार की मात्रा और कीमत, दोनों में स्थिरता आने की उम्मीद कर रहे हैं।

अन्य खबरें

अन्य खबरें