बेंगलुरू। सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो लिमिटेड को वित्त वर्ष 2009-10 के दौरान 45.93 अरब रूपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है जो इससे पूर्व के वर्ष की तुलना में 18 फीसदी अधिक है। शुक्रवार को जारी एक बयान में कंपनी ने कहा है कि भारतीय लेखा मानक के मुताबिक बीते वित्त वर्ष के दौरान कुल राजस्व छह फीसदी बढ़कर 271.24 अरब रूपये हो गया। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय नियामक मानक के मुताबिक वित्त वर्ष 2010 के दौरान शुद्ध मुनाफा 1.02 अरब डॉलर और कुल राजस्व 6.03 अरब डॉलर रहा।
भारत समाचार
विप्रो लिमिटेड को 45.93 अरब रूपये का शुद्ध मुनाफा





















