नई दिल्ली। फ्यूजीजोन मोबाइल देश में अपने 100 नए बिक्री केंद्र खोलेगी। कंपनी की योजना भारतीय बाजार में विस्तार के जरिए यहां अपनी बिक्री को 60 प्रतिशत बढ़ाने की है। कंपनी के उपाध्यक्ष सत्यक कपूर ने कहा, ""हम फ्यूजीजोन को पूरे देश में एक बेहतरीन फोन ब्रांड के रूप में चर्चित बनाना चाहते हैं। वर्ष 2010-11 के अंत तक हमारी योजना देश के 60 फीसदी हिस्से तक अपनी पहुंच स्थापित करना है।"" फिलहाल देश में कंपनी के 30 सर्विस सेंटर हैं। कंपनी अपने विस्तार के लिए नए कर्मचारियों को नौकरी देने पर विचार कर रही है। कपूर ने कहा, ""हम अपने वितरण तंत्र का विस्तार करने पर विचार कर रहे हैं। हम काफी ब़डी संख्या में लोगों को नौकरियां देने जा रहे हैं। फिलहाल हम क्षेत्रीय सेल्स मैनेजर और बिक्रय अधिकारी नियुक्त करेंगे।"" फ्यूजीजोन मूलत: मोबाइल फोन एसेसरी और बैटरी विक्रेता कंपनी है। हाल ही में इसने दो सिम वाले दो फोन भी बाजार में उतारे हैं। स्टाइलिश एक्स-2 और ट्रेंडी टी-10 नाम के इन फोन की कीमत 3,999 और 1,999 रूपये है।
भारत समाचार
भारत में 100 बिक्री केंद्र खोलेगी फ्यूजीजोन मोबाइल





















