मुम्बई। वेस्टर्न इंडिया शिपयार्ड को नौसेना के पोत आईएनएस सुजाता की मरम्मत के लिए 720 करो़ड रूपये का ठेका मिला है।
सौदे के अंतर्गत ठेके की कुल राशि को 15 प्रतिशत बढ़ाए जाने का प्रावधान भी रखा गया है। इस काम को 11 महीनों में पूरा किया जाएगा। कम्पनी ने एक बयान में कहा कि कम्पनी शिपिंग कार्पोरेशन ऑफ इंडिया और ड्रेजिंग कार्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कम्पनियों से दीर्घकालीन समझौतों के लिए बातचीत कर रही है।





















