लंदन। हॉलीवुड अभिनेत्री नटाली पोर्टमैन ने अपनी नई रोमांचक फिल्म "ब्लैक स्वान" में एक समलैंगिक बैले नर्तकी की भूमिका निभाई है लेकिन उनके पिता अपनी बेटी के समलैंगिक अंतरंग दृश्यों को लेकर परेशान हैं।
वेबसाइट "कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम" के मुताबिक पोर्टमैन ने डैरेन एरोनोफस्की की इस आने वाली फिल्म में नर्तकी निना का भूमिका निभाई है।
उन्होंने फिल्म में अपनी सह-अभिनेत्री मिला क्युनिस के साथ कुछ अंतरंग दृश्य दिए हैं जिन्हें लेकर उनके पिता कुछ परेशान हैं।
सूत्रों के मुताबिक पोर्टमैन की भूमिकाओं पर उनकी पिता की स्वीकृति का असर रहता है। वह जानती थीं कि उनके पिता इस किरदार को पसंद नहीं करेंगे लेकिन वह इसे हाथ से निकलने नहीं देना चाहती थीं।
भारत समाचार
पोर्टमैन के समलैंगिक दृश्यों पर परेशान हैं पिता





















